असम-अरुणाचल सीमा पर वन अधिकारियों व पेड़ तस्करों के बीच गोलीबारी, कोई घायल नहीं

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:13 IST2021-11-23T17:13:34+5:302021-11-23T17:13:34+5:30

Firing between forest officials and tree smugglers on Assam-Arunachal border, no one injured | असम-अरुणाचल सीमा पर वन अधिकारियों व पेड़ तस्करों के बीच गोलीबारी, कोई घायल नहीं

असम-अरुणाचल सीमा पर वन अधिकारियों व पेड़ तस्करों के बीच गोलीबारी, कोई घायल नहीं

लखीमपुर (असम), 23 नवंबर असम के, अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे लखीमपुर जिले में मंगलवार को पेड़ों की अवैध कटाई करने वालों और राज्य के वन अधिकारियों के बीच गोलीबारी हुयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रंगा संरक्षित वन में अंतरराज्यीय सीमा के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पेड़ों की अवैध कटाई करने वाले लोग संभवत: अरुणाचल प्रदेश के थे।

लखीमपुर संभाग के वन अधिकारी (डीएफओ) अशोक कुमार देव चौधरी ने कहा कि रामपुर रेंज के स्थानीय अधिकारी बनमाली नाराह सुबह ‘जॉगिंग’ कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने पेड़ों के गिरने की आवाज सुनी।

चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘"नाराह ने तुरंत मुझे जानकारी दी और मैंने उन्हें एक टीम के साथ घटनास्थल पर जाने और जांच करने को कहा। जैसे ही वे उस स्थान के पास पहुंचे, अपराधियों ने एक गोली हवा में और फिर टीम पर दो गोलियां चलायीं।’’ उन्होंने कहा कि वन कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन गोलियां चलायी।

चौधरी ने कहा, "वन टीम ऐसे हमलों से निपटने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए मैंने अपने अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के लिए लौटने को कहा। बाद में, मैंने आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस और जिला अधिकारियों को सूचित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Firing between forest officials and tree smugglers on Assam-Arunachal border, no one injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे