लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर आतिशबाजी से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बड़ा बदलाव हुआ :डीपीसीसी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली पर रात आठ बजे के बाद आतिशबाजी से ‘पीएम10’ और ‘पीएम2.5’ के सकेंद्रण में बड़ा बदलाव हुआ।

पीएम10, हवा में मौजूद 10 माइक्रोमीटर या इससे कम व्यास के कण हैं और पीएम2.5, 2.5 माइक्रोमीटर या इससे कम व्यास के कण हैं।

डीपीसीसी के वायु प्रदूषण विश्लेषण के मुताबिक, दिल्ली में इस साल वायु गुणवत्ता के अचानक खराब होने के लिए हवा के अत्यधिक शांत रहने, हवा की दिशा बदलने और पटाखे जलाये जाने को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इस साल, दिवाली के दिन पीएम10 का शहर में औसत सकेंद्रण 748 और पीएम2.5 का 607 था। ’’

डीपीसीसी ने कहा कि हालांकि प्रदूषकों के सकेंद्रण में वृद्धि बुधवार शाम से होनी शुरू हो गई थी लेकिन दिवाली पर आतिशबाजी शुरू होने पर रात आठ बजे के बाद इसमें बड़े बदलाव पाये गये।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘दिवाली पर बारीक कणों का सकेंद्रण दिन में क्रमिक रूप से बढ़ना शुरू हुआ था और यह रात में सर्वाधिक रहा तथा फिर धीरे-धीरे कम होने लगा।’’

उल्लेखनीय है कि दिल्ली वासियों के पटाखों पर प्रतिबंध की धज्जियां उड़ाने और क्षेत्र में पराली जलाये जाने से दिल्ली-एनसीआर के ऊपर धुएं का गुबार छा गया तथा राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दिवाली के बाद 462 पर पहुंच गया , जो पांच वर्षों में सर्वाधिक है।

पड़ोसी नोएडा में एक्यूआई 475 रहा, जो देश में सर्वाधिक है। वहीं, फरीदाबाद में 469, ग्रेटर नोएडा में 464, गाजियाबाद में 470, गुड़गांव में 472 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो वायु प्रदूषण की गंभीर श्रेणी में आता है।

धुएं की वजह से दिल्ली में लोगों ने गले में खराश और आंखों से पानी आने की शिकायतें की।

उल्लेखनीय है कि त्योहारों से पहले, दिल्ली सरकार ने एक जनवरी 2022 तक पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की थी और इसकी बिक्री व उपयोग के खिलाफ अभियान भी शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग