लाइव न्यूज़ :

आतिशबाजी का धर्म से कोई नाता नहीं, लोगों को सांस लेने दें: गोपाल राय

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आतिशबाजी का धर्म से कोई नाता नहीं, जबकि यह लोगों के जीवन को जरूर प्रभावित करता है।

राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि पटाखे जलाने को धर्म से जोड़कर विपक्षी दलों के कुछ नेता प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की लड़ाई को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पटाखे जलाने का धर्म से कोई नाता नहीं है, लेकिन इससे लोगों का जीवन जरूर प्रभावित होता है। कुछ लोग राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी करना चाहते हैं...मैं उनसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि दिल्ली के बच्चों तथा बुजुर्गों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ ना करें। राजनीति करने के लिए कई मुद्दे हैं..... कृपया लोगों को सांस लेने दें।’’

राय ने कहा, ‘‘दिवाली, दीयों का त्यौहार है, पटाखे जलाने का नहीं।’’

मंत्री ने कहा कि दिल्ली में दीपावली से एक दिन पहले वायु गुणवत्ता पिछले पांच साल की तुलना में सबसे बेहतर है।

राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में औसतन वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 173 थी, जो पिछले पांच साल की तुलना में सबसे कम थी।

अक्टूबर महीने की औसत एक्यूआई, 2020 में 265, 2019 में 234, 2018 में 269 और 2017 में 284 थी।

राय ने कहा, ‘‘अनुकूल मौसम और सरकार के प्रदूषण विरोधी अभियान को लोगों के समर्थन के कारण ही अक्टूबर में पांच साल में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं