लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के 323 सरकारी अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा ऑडिट पूरी हुई : टोपे

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:01 IST

Open in App

मुंबई, चार मार्च महाराष्ट्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध 323 अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा ऑडिट का काम पूरा हो चुका है। बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा को इस बारे में सूचित किया गया।

राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 567 अस्पताल आते हैं।

भाजपा विधायक अतुल भटकलकर द्वारा किए गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि लोक निर्माण विभाग 170 अस्पतालों के लिए अग्नि सुरक्षा के वास्ते अनुमानित योजना तैयार कर रहा है, जिसमें से 74 के लिए योजना तैयार है।

उन्होंने कहा कि जिला योजना समितियों के माध्यम से धन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

भटकलकर ने लगभग 506 अस्पतालों में अग्निशमन उपकरण नहीं होने की बात कही थी।

इसपर लिखित जवाब में टोपे ने कहा कि 323 अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा ऑडिट पूरी हो चुकी है और दमकल विभाग को सभी अस्पतालों के ऑडिट को पूरा करने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग