मंगलुरु में कूड़ा-कचरा फेंकने वाले जगह पर लगी आग
By भाषा | Updated: April 5, 2021 13:26 IST2021-04-05T13:26:58+5:302021-04-05T13:26:58+5:30

मंगलुरु में कूड़ा-कचरा फेंकने वाले जगह पर लगी आग
मंगलुरु (कर्नाटक), पांच अप्रैल नगर के पाचंडी इलाके में शनिवार देर रात निगम के कूड़ा-कचरा फेंकने वाली जगह पर आग लग गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
अग्निशमनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाब हुए। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
यहां बड़ी मात्रा में रखे कचरे में आग लग गई थी और कई कचरा शोधन संयंत्र भी क्षतिग्रस्त हो गए।
दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त के पी राजेंद्र और मंगलुरु शहर निगम आयुक्त अक्षी श्रीधर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।