लाइव न्यूज़ :

पुणे के ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ में आग लगने की घटना एक ‘‘हादसा’’ : पवार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 12:42 IST

Open in App

मुम्बई, 22 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि पुणे के ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ परिसर में आग लगने की घटना एक ‘‘ हादसा थी और वहां काम करने वाले वैज्ञानिकों की ईमानदारी पर जरा भी कोई संदेह नहीं है।’’

लापरवाही के कारण आग लगने के आरोपों के बारे में पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था।

पुणे स्थित ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ के मंजरी परिसर की पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।

कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है। जिस इमारत में आग लगी वह कोविशील्ड उत्पादन इकाई से एक किलोमीटर दूर है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

लापरवाही के कारण आग लगने के आरोपों पर पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘ इस बारे में बात करने का यह सही समय नहीं है। लेकिन हमें, सीरम इंस्टीट्यूट में काम करने वाले विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों की ईमानदारी पर जरा भी कोई संदेह नहीं है।’’

कुछ लोगों के टीका लगवाने में संकोच करने के सवाल पर राकांपा प्रमुख ने कहा कि एसआईआई एक विश्व प्रसिद्ध संस्थान है और विशेषज्ञों ने उनके कोविड-19 के टीके की वकालत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण