लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के भदेरवाह में इमारत में लगी आग

By भाषा | Updated: December 24, 2020 16:53 IST

Open in App

भदेरवाह (जम्मू कश्मीर), 24 दिसंबर जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक इमारत में आग लग गई जिससे इमारत की तीन मंजिलों को नुकसान पहुंचा, कई दुकानें और एक कार जलकर खाक हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।

उन्होंने कहा कि भदेरवाह के मठोला गांव में स्थित इमारत में रात के डेढ़ बजे के आसपास आग लगी।

अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति का मालिक असम राइफल्स का सिपाही मुकेश कुमार है जो इस समय मणिपुर में तैनात है।

उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया क्योंकि आसपास की इमारतें और दुकानें ज्यादातर देवदार की लकड़ियों से बनी हैं।

जलकर खाक हो गई दुकान के मालिक ओंकार सिंह ने कहा कि उन्होंने हाल ही में सामान खरीदने के लिए 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था।

भदेरवाह के एडीसी राकेश कुमार ने कहा कि आग लगने की घटना की प्रारंभिक जांच के अनुसार कोई साजिश सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि कोई साजिश नहीं थी और आग शार्ट सर्किट से लगी थी। नुकसान की समीक्षा करने के लिए एक दल को नियुक्त किया गया है और एसडीआरएफ योजना के तहत परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो