लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली की झग्गियों में आग: अदालत में जनहित याचिका दायर कर प्रभावितों के लिए भोजन व दवाओं का अनुरोध

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर यहां नूर नगर में स्थित स्लम के उन निवासियों को भोजन, दवाएं, कपड़े व मुआवाज़ा देने के लिए दिल्ली सरकार और शहरी आश्रय सुधार बोर्ड डीयूएसआईबी को निर्देश देने का आग्रह किया गया है जिनकी झुग्गियां पिछले महीने लगी आग में नष्ट हो गई थी।

याचिका स्लम के तीन प्रभावित निवासियों ने दायर की है जिसमें कहा गया है कि 14 अप्रैल को 20 मिनट के अंतराल पर आग लगने की दो घटनाएं हुईं और इसके बाद कुछ मिनटों में ही 60 घर और उनमें रखा सामान खाक हो गया।

वकील हैदर अली और अनुराधा सिंह के जरिए दायर याचिका में दावा किया गया है कि आग में कुछ निवासियों की इलेक्ट्रिक और साइकिल रिक्शा तक जल गई जो उनकी जीविका का साधन थी और अब उनकी आर्थिक क्षमता ऐसी नहीं है कि वे अपनी जिंदगी को फिर से बना सकें।

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि दक्षिण दिल्ली के नूर नगर इलाके की झुग्गियों में रह रहे लोग करीब 15 साल पहले बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश से आए थे और वर्षों से झुग्गियों में रह रहे हैं।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरकारी अधिकारियों ने घायलों को मेडिकल सहायता उपलब्ध नहीं कराई थी और वक्फ बोर्ड ने प्रभावित लोगों को नजदीक के स्कूल में सिर्फ आश्रय उपलब्ध कराया तथा खाना एवं 10 हजार रुपये दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो