लाइव न्यूज़ :

जूतों के गोदाम में आग : दमकलकर्मियों ने जला हुआ शव बरामद किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 12:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून पश्चिम दिल्ली में एक दिन पहले जूतों के एक गोदाम लगी आग के बाद मंगलवार को सुबह दमकलकर्मियों ने जला हुआ एक शव बरामद किया है। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उद्योग नगर स्थित दो मंजिला गोदाम के अंदर अब भी तीन कर्मियों के फंसे होने की आशंका है और तलाश अभियान जारी है। गोदाम में सोमवार को आग लग गयी थी जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियों और 140 दमकलकर्मियों को भेजा गया था। इस गोदाम में जूते तैयार कर उन्हें बिक्री के लिए पैक किया जाता है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ‘‘जला हुआ शव गोदाम से तड़के करीब तीन बजे बरामद किया गया, हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी है। तलाश अभियान जारी है क्योंकि तीन और कर्मियों के गोदाम के भीतर फंसे होने की आशंका है।’’

पुलिस ने बताया कि गोदाम के मालिक की पहचान पंकज गर्ग के रूप में हुई है जो फरार है। पुलिस ने घटना के संबंध में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 308 (गैरइरादतन हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को आग की घटना के बाद इमारत को क्षेत्र की निकाय संस्था ने खतरनाक घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल