लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: शाहीन बाग इलाके में चार मंजिला इमारत में लगी आग, 2 लोगों की मौत 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2019 14:57 IST

मंगलवार को दिल्ली के शाहीन बाग में चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। स्थानीय प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटी है।

Open in App

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के शाहीन बाग में चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगी। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना से अभी कितना और नुकसान हुआ है। इस डिटेल्स का अभी इंतजार है। 

इससे पहले रविवार (24 मार्च) को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर के भूतल पर एक ऑपरेशन थियेटर के निकट आग लग गई थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया था कि शाम छह बजकर 13 मिनट पर इस घटना के बारे में एक कॉल मिली थी जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

गर्ग के मुताबिक कि एम्स ट्रॉमा सेंटर के भूतल पर आग लगी और आग बुझाने का काम जारी किया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मरीजों को अन्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया है और अन्यों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। उन्होंने बताया कि इमारत में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

टॅग्स :भीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल