लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में स्कूल भवन में लगी आग; तीन मजदूरों को बचाया गया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 14:35 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ अप्रैल अहमदाबाद शहर में शुक्रवार को एक स्कूल की एक छह मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने वहां फंसे तीन श्रमिकों को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नरोदा इलाके में अंकुर इंटरनेशनल स्कूल की इमारत में आग लग गई और उसमें से बहुत धुआं निकलने लगा। शुरुआत में, स्थानीय लोगों को लगा कि स्कूल की छत पर तीन छात्र फंस गए हैं।

स्कूल प्रबंधन ने दमकल अधिकारियों को सूचित किया कि फंसे हुए व्यक्ति बढ़ई हैं जिन्हें फर्नीचर के काम के लिए वहां बुलाया गया था।

दमकल अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि आग पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगी, जिसे करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान में नियंत्रण में लाया गया। आग बुझाने में 20 दमकल वाहन लगे।

मिस्त्री ने कहा, "आग भूतल से शुरू हुई और जल्द ही कुछ ऊपरी मंजिलों को अपने लपेट में ले लिया। आग पर काबू पा लिया गया है।’’

उन्होंने कहा, "छत पर फंसे तीन श्रमिकों को हमारी टीम ने बचाया और मुख्य सीढ़ी से उन्हें नीचे लाया गया।"

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की स्थिति के मद्देनजर, स्कूल बंद है और कोई छात्र इमारत में मौजूद नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया