लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आवासीय इमारत में लगी आग, पांच लोगों को बचाया गया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 09:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में दो मंजिला इमारत के भूतल में रविवार देर रात आग लग गई, हालांकि वहां रहने वाले एक परिवार के सभी पांच सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रविवार देर रात एक बजकर 24 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल विभाग की छह गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि इमारत के भूतल में पार्किंग में खड़ी दो कारों और दो दोपहिया वाहनों में आग लग गई थी। पहली मंजिल से पांच लोगों को बचाया गया और आग पर देर रात करीब ढाई बजे काबू पा लिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने जगदीश (58), उनकी पत्नी सुनीता (42) उनके बच्चों मोहित (25), रोहित (23) और एकता (20) को बचाया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos