लाइव न्यूज़ :

पालघर में परफ्यूम की फैक्टरी में लगी आग, झुग्गियां और गोदाम जलकर राख

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:57 IST

Open in App

पालघर, 16 दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में इत्र और प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसमें आसपास मौजूद करीब 20 झुग्गियां और गोदाम जलकर राख हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। संतोष कदम के मुताबिक फैक्टरी में आग लगने के दौरान रसायनों से भरे ड्रमों में विस्फोट होने के कारण तेज आवाजें भी आईं।

उन्होंने कहा कि वसई कस्बे के कमान में स्थित इकाई में सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लगी और धीरे-धीरे आसपास मौजूद झुग्गियों और गोदामों में फैल गई।

अधिकारी ने कहा कि आग ने इलाके में अवैध रूप से स्थापित 15 से 20 झोंपड़ियों और 10 से 15 गोदामों को नष्ट कर दिया, जहां विभिन्न सामग्री रखी गई थीं। उन्होंने कहा कि वसई-विरार नगर निगम की दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दोपहर 1.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा