लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के ओखला फेज दो में लगी आग, 40 झुग्गियां जलकर खाक

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला फेज दो में हरिकेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार देर रात आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 40 झोपड़ियां और छह पशु जल गए।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि यह मध्यम श्रेणी की आग थी और इसकी सूचना शनिवार देर रात दो बजकर 23 मिनट पर मिली।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके पीड़ितों के प्रति चिंता व्यक्त की और प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ओखला में आग लगने की घटना से चिंतित हूं। मैं दमकल विभाग और जिला प्रशासन के संपर्क में हूं। लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पहले कपड़ों की कतरन में लगी, जो बाद में झुग्गियों में फैल गई। वहां पर खड़ा एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, दमकल की कुल 26 गाड़ियों को तैनात किया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos