लाइव न्यूज़ :

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के दफ्तर में लगी पर करीब ढाई घंटे बाद काबू

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:25 IST

Open in App

नोएडा, 18 जून उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 29 के गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर में आग लग गयी जिसे आज शाम चार बजे तक बुझा दी गई है। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब डेढ़ बजे लगी आग पर काबू पाने के लिये दमकल विभाग की 13 गाड़ियों को करीब ढाई घंटे तक मशक्कत करना पड़ा ।

उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगने की घटना हुयी उस वक्त कार्यालय में 50 से अधिक लोग काम कर रहे थे, जिन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया है ।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 में स्थित एनएमआरसी के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गयी ।

उन्होंने बताया कि आग की वजह से तेज धुंआ निकल रहा था, जिससे आग बुझाने में दमकल विभाग के कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि पूरे ऑफिस में फॉल सीलिंग हुई थी, जिसकी वजह से आग फॉल सीलिंग के अंदर ही अंदर पूरी बिल्डिंग में फैल रही थी। उन्होंने बताया कि अनुमान के हिसाब से फॉल सिलिंग को तोड़ा गया तथा आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने में फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां लगाई गई थी। उन्होंने बताया करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में रखे फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य महत्वपूर्ण चीजें जलकर खाक हो गई है।

गौरतलब है कि जिस परिसर में एनएमआरसी का दफ्तर है वहां आग लगी है, वहां कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के ऑफिस है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे