लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मायापुरी में मास्क बनाने वाली फैक्टरी में आग, एक की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 09:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार की सुबह मास्क बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गयी, इस हादसे में 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी । दमकल विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयी ।

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल अधिकारियों ने फैक्टरी का दरवाजा तोड़ दिया और तीन लोगों को वहां से बचा लिया, जिनमें से एक अचेत अवस्था में था ।

गर्ग ने बताया कि उस व्यक्ति को तत्काल दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया । अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान जुगल किशोर के रूप में की गयी है।

गर्ग ने बताया कि फैक्टरी की इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगी थी जहां मशीन और कच्चा माल था ।

उन्होंने बताया कि जिन दो लोगों को बचाया गया है उनकी पहचान अमान अंसारी (18) और फिरोज अंसारी (24) के रूप में की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?