लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में लगी आग, 50 झोपड़ी जलकर खाक

By भाषा | Updated: November 26, 2020 11:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर दिल्ली के कीर्ति नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात को आग लग गई जिससे कम से कम 50 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 40 मिनट पर मिली और तत्काल 12 दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया।

उन्होंने कहा कि 50 झोपड़ी जलकर खाक हो गई । कई एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया था इसलिए आग बुझाने में समय लगा।

आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के सामान का भारी नुकसान हुआ है।

एक अन्य घटना में दक्षिण पूर्वी दिल्ली में गोविंदपुरी इलाके में स्थित एक दुकान में आग लग गई।

अग्निशमन विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना तड़के चार बजकर 46 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

दुकान बंद होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos