लाइव न्यूज़ :

Bhagalpur Fire : गांव में आग ने मचाई तबाही, सब कुछ हो गया बर्बाद, जल गये करीब 500 घर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2021 19:50 IST

आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई अपना घर नहीं बचा सका। ज्‍यादातर लोगों के सभी समान जल गए।

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर जिले के कसमबाद गांव में भीषण आग लग गई है।यह गांव गंगा तट पर स्थित है।तेज हवा और दियारा इलाका होने के कारण एक घर से दूसरे घर में आग लगी।

पटना,2 मार्च। गर्मी का दस्तक देते ही बिहार में आगलगी की घटनायें तबाही मचाने लगी हैं। भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के कसमबाद गांव में भीषण आग लगने से करीब 500 घर जलकर खाक हो गये। इस अगलगी में दर्जनों मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई। इस घटना के गांव के सभी घरों के जल जाने का अनुमान है। मुखिया अरविंद मंडल ने इस बात की पुष्टि की है।

मुखिया ने बताया कि कसमाबाद गांव सभी घर के जल जाने की सूचना है। यह गांव बैकठपुर दुधेला पंचायत में पडता है। यह दियारा क्षेत्र है। गंगा तट पर यह गांव स्थित है। भीषण अगलगी की यह घटना खाना बनाने के दौरान हुई है, जिसमें अचानक लगी आग ने एक-एक कर करीब 500 घरों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

लोगों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण लगी थी की इसकी चपेट में कई घर आ गए। तेज हवा और दियारा इलाका होने के कारण एक घर से दूसरे घर में आग फैलता गया। अगलगी की इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। रोते बिलखते पीडित मदद की गुहार लगा रहे हैं। बताया जाता है कि सभी पीडित पेशे से किसान हैं, जिन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

नाथनगर के सीओ राजेश कुमार ने पीड़ितों को राहत पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की बात कही है। बताया जाता है कि गांव के सभी घर फूस के हैं। घटना में 500 से ज्‍यादा घरों के पूरी तरह जल जाने का अनुमान है। इस घटना में कई मवेशी झुलसकर मर गए। धान सहित सभी अन्‍न जलकर नष्‍ट हो गए हैं। लोगों ने अपने-अपने घरों से जहां तक संभव हो सका घर से बाहर निकाला। कुछ ने लकड़ी के बने सामान को गंगा में फेंक दिया, ताकि उसे बचाया जा सके। 

देखते ही लोगों ने सौ से ज्‍यादा अनाज से भरा ड्रम गंगा में प्रवाहित कर दिया। कुछ लोगों ने जैसे-तैसे चौकी और बिछावन निकाला। घटना की सूचना मिलने पर अकबरपुर पुलिस वहां पहुंची। नारायणपुर अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार ने बताया कि भौतिक सत्यापन करने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने का नुकसान हुआ है। काफी संख्‍या में अधिकारी और पुलिस बल वहां मौजूद हैं।

टॅग्स :आगबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल