लाइव न्यूज़ :

आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग, सभी कर्मी सुरक्षित : नौसेना

By भाषा | Updated: May 8, 2021 09:31 IST

Open in App

मुंबई, आठ मई भारत के विमान वाहन पोत आईएनएस विक्रमादित्य में शनिवार सुबह आग लग गई।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में बताया कि आग बुझा दी गई है और पोत में सवार सभी कर्मी सुरक्षित हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने युद्धक पोत में नौसैनिकों के रहने वाले हिस्से से धुआं उठते देखा।’’

इसमें कहा गया, ‘‘पोत पर तैनात कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पोत में सवार सभी कर्मियों की गिनती की गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।’’

नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। पोत कर्नाटक के करवार बंदरगाह पर खड़ा है।

यह युद्धक पोत रूस से 2013 में खरीदे कीव-श्रेणी का विमानवाहक पोत है जिसका नवीकरण किया गया है और महान शासक विक्रमादित्य के सम्मान में इसका नाम रखा गया।

मूल रूप से बाकू में बने और 1987 में रूसी नौसेना के बेड़े में शामिल हुए इस जहाज ने सोवियत तथा रूसी नौसेनाओं के साथ सेवा दी। इसका संचालन बहुत खर्चीला होने की वजह से इसे 1996 में सेवामुक्त कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?