लाइव न्यूज़ :

बीकानेर में घर में लगी आग, बुजुर्ग दंपत्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 15:59 IST

Open in App

बीकानेर 15 दिसंबर बीकानेर संभाग में मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में आग लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गंगानगर शहर में घर में रखी रद्दी में आग लगने से पति-पत्नी की झुलसने से मौत हो गई।

जिला पुलिस के अनुसार, रद्दी व अन्य कागजों में आग लगने से रद्दी का काम करने वाले अनिल कुमार (70) और उनकी पत्नी अनिता (66) की मौत हो गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया गया।

वहीं, बीकानेर जिले के गजनेर पुलिसथाना क्षेत्र में बजरी के ट्रक को खाली करते समय हाई-वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से उसमें आग लग गई, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बजरी से भरे ट्रक को खाली करते समय वह वहां से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया जिससे उसमें आग लग गयी। इसकी चपेट में आकर मजदूर शंकर लाल ओड (25) की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं