लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में आग : दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से सात शिशुओं की जान बची

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:17 IST

Open in App

नागपुर, नौ जनवरी महाराष्ट्र में भंडारा जिला अस्पताल के विशेष नवजात देखरेख इकाई में शुक्रवार देर रात आग लगने के बाद अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से सात नवजात बच्चों की जान बच गई, हालांकि दुर्भाग्य से 10 अन्य बच्चों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताअें से कहा कि नेशनल फायर कॉलेज और विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी), नागपुर के विशेषज्ञ आग के कारणों की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा गार्ड और दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई की और अस्पताल के वार्ड से सात बच्चों को बचा लिया।’’ उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने संवाददातओं से कहा कि सुरक्षा गार्डों ने सात शिशुओं को बचाने के लिए एक सीढ़ी का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि (अस्पताल के वार्ड के) एयर कंडीशनर में एक चिंगारी के बाद आग लगी। सात शिशुओं को बचा लिया गया क्योंकि सुरक्षा गार्डों ने उन्हें सीढ़ी का उपयोग करके बचाया।’’

फडणवीस ने त्रासदी के पीछे मानवीय चूक को कारण बताते हुए कहा कि मृत शिशुओं के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

इससे पहले दिन में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने संवाददाताओं को बताया कि दस में से कम से कम तीन शिशुओं की मृत्यु झुलसने से हुई, जबकि सात अन्य की मृत्यु अस्पताल के वार्ड में धुएं के चलते दम घुटने से हुई।

टोपे ने कहा कि प्रत्येक मृत शिशु के परिवार के सदस्यों को पांच- लाख रुपये दिये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए