लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की टीकरी कलां इलाके में गोदाम में लगी आग को 10 घंटे बाद बुझाया गया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 12:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई दिल्ली के टीकरी कलां के एक खुले गोदाम में रविवार रात लगी आग को बुझाने में करीब 200 दमकल कर्मियों को 10 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि खुले गोदाम में बड़ी मात्रा में पीवीसी सामग्री रखी हुई थी और कल रात हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से आग तेज़ी से फैली।

उन्होंने बताया, “ आग पर सुबह सात बजे तक काबू पा लिया गया। दमकल की 20 गाड़ियां अब भी मौके पर हैं जहां गोदाम को ठंडा करने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन खुले गोदाम में रखी सामग्री की प्रकृति को देखते हुए यह प्रक्रिया लंबी चलेगी। ” गोदाम में चार दीवारी नहीं थी, इस वजह से आग के आसपास के क्षेत्रों में फैलने का जोखिम ज्यादा था।”

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार रात आठ बजकर करीब 35 मिनट पर पीवीसी बाजार में आग लगने से संबंधित कॉल आई। गोदाम में लगी आग, बड़े इलाके में फैल चुकी थी।

उन्होंने बताया कि आग को काबू करने के लिए दमकल की 40 गाड़ियों और 200 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया। गर्ग के मुताबिक, अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।

यह पहली बार नहीं है कि टीकरी कलां इलाके की पीवीसी बाजार में भीषण आग लगी हो। डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि 24 मई को बाजार में मध्यम श्रेणी की आग लगी थी और भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की 32 गाड़ियों को लगाना पड़ा था। यह आग प्लास्टिक के कचरे में लगी थी और तकरीबन तीन एकड़ के खुले इलाके में फैल गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे