लाइव न्यूज़ :

मोती नगर में चार मंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: January 2, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में शुक्रवार देर रात एक मोटरसाइकिल कंपनी के एक शोरूम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कल देर रात एक बजकर 36 मिनट पर आग की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 25 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि चार व्यक्तियों को दमकलकर्मियों ने वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित निकाले गए व्यक्तियों में मोहम्मद शादाब (23), धीरेंद्र (21), किरण (20) और रिया (24) शामिल हैं।

एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग से शोरूम की पहली और दूसरी मंजिल काफी प्रभावित हुई हैं और भूतल के भी कुछ हिस्सों को भी क्षति पहुंची है। इमारत की तीसरी मंजिल पर नाइटक्लब और छत पर एक रेस्त्रां भी है।

उन्होंने कहा कि नाइट क्लब के पास दिल्ली अग्निशमन सेवा से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं था।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया, ‘‘आग शुक्रवार की देर रात साढ़े बारह बजे के आसपास लगी। मरकज रेस्तरां के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके।”

पुलिस ने बताया कि वे मौके पर पहुंचे और पाया कि इमारत की पहली मंजिल पर भीषण आग लगी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौथी मंजिल पर चल रहा नाइट क्लब मरकज बंद हो रहा था लेकिन कुछ लोग वहां फंस गए। उन्होंने बताया कि उन्हें करीब तीन बजे सुरक्षित बचा लिया गया और एबीजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। इमारत की दूसरी मंजिल पर कपड़ों का कारखाना था।

उन्होंने कहा कि भादसं की धारा 188 , 285 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया और मरकज के लाइसेंस की वैधता की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल