लाइव न्यूज़ :

दादरी में फोम बनाने वाली फैक्टरी में आग, कई दमकलकर्मी जख्मी

By भाषा | Updated: April 27, 2021 16:02 IST

Open in App

नोएडा, 27 अप्रैल उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र में फोम बनाने वाली एक फैक्टरी में सोमवार रात भीषण आग लग गई जिसे बुझाते समय कई दमकलकर्मी जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं 18 दमकल गाड़ियों ने बीती देर रात से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में फंसीं कुछ गायों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव के पास स्थित आर के फोम के नामक फैक्टरी में कल रात करीब साढे़ ग्यारह बजे भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 18 गाड़ियां पहुंचीं जिन्होंने कल रात से आज दोपहर 12 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सिंह ने कहा कि आग अब भी रह- रहकर धधक रही है।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने में दमकल विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा क्योंकि फैक्टरी के पीछे की तरफ दीवार के पास स्थित रसायन टैंकर भी आग की चपेट में आ गया।

सिंह ने बताया कि रसायन टैंकर के आग की चपेट में आने से करीब ढाई सौ मीटर ऊंचाई तक आग का गोला गया। इसे देख आग बुझा रहे दमकलकर्मी मौके से भागे और अपनी जान बचाई।

उन्होंने कहा कि इस भागदौड़ में वह खुद तथा कई अन्य दमकलकर्मी जख्मी हो गए।

सिंह ने बताया कि आग अब भी रह-रहकर धधक रही है और कंपनी के एक हिस्से में टीन शेड गिर गया है जिसके नीचे रसायन व ज्वलंत पदार्थ दबा है।

मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि जेसीबी मशीन से दीवार तोड़कर कंपनी परिसर में फंसी सात गायों को बाहर निकाला गया जिनमें से एक गाय झुलस गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, एक अन्य घटना में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में बीती रात आग लग गई जिसपर दमकल विभाग की गाड़ियों ने काबू पा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos