लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मंडोली स्थित गोदाम में लगी आग

By भाषा | Updated: March 28, 2021 00:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च बाहरी दिल्ली के मंडोली इलाके स्थित एक गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली और घटना पर आग बुझाने के लिए 30 दमकल वाहनों को भेजा गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की अबतक सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि आग लगने के तुरंत बाद करीब 100 मजदूरों ने गोदाम से सटी एक इमारत में रखे करीब 1,000 एलपीजी सिलेंडरों को वहां से हटाने में पुलिसकर्मियों की सहायता की।

पुलिस के मुताबिक, गोदाम का उपयोग खराब हो चुके ऐसे सामान रखने के लिए किया जा रहा था जिनमें से कई बेहद ज्वलनशील थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है