Delhi Fire Highlights: आप नेता संजय सिंह ने कहा, 'MCD ने क्यों दी गैर-कानूनी फैक्ट्री चलने की इजाजत?'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2019 15:59 IST2019-12-08T09:54:31+5:302019-12-08T15:59:43+5:30

दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।

Fire in Delhi Anaj Mandi on Rani Jhansi Road, several dead, Live Updates | Delhi Fire Highlights: आप नेता संजय सिंह ने कहा, 'MCD ने क्यों दी गैर-कानूनी फैक्ट्री चलने की इजाजत?'

दिल्ली के अनाज मंडी इलाके स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से 43 की मौत

Highlights बचाव कार्य जारी है और दमकलकर्मी लोगों को बचाने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना पर कहा। ृदिल्ली के अनाज मंडी इलाके में लगी आग के बाद 43 लोगों की मौत। पीएम मोदी ने जताया दुख।

राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे।

08 Dec, 19 : 03:57 PM

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली के इमारत में लगी आग के मालिक रेहान की तस्वीर जारी की है। रेहान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है और वह फिलहाल फरार है। 



 

08 Dec, 19 : 03:27 PM

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, 'अगर एक फैक्ट्री एक घर में गैर कानूनी ढंग से चल रही थी, तो इसे बंद करने की जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम की थी। एमसीडी ने इस फैक्ट्री को चलने की इजाजत कैसे दी? दिल्ली दमकल विभाग ने स्पष्ट किया है कि उसने इस फैक्ट्री को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं दिया था।'

08 Dec, 19 : 03:25 PM

मेरे संसदीय क्षेत्र में हुई आग की घटना से बेहद दुखी हूं: डॉ. हर्षवर्धन

चांदनी चौक से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'मेरे संसदीय क्षेत्र में हुई आग की घटना से बेहद दुखी हूं। तुरंत ही झांसी से दिल्ली लौट रहा हूं और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं।'

08 Dec, 19 : 02:29 PM

'जिस इमारत में लगी आग, उसमें नहीं किए गए थे इससे बचने का कोई सुरक्षा उपाय'

दिल्ली आग: दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने कहा, 'इमारत के पास फायर क्लीयरेंस नहीं था और न ही उसके अंदर अग्रिन सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे।' 

08 Dec, 19 : 02:24 PM

नीतीश कुमार ने किया मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

दिल्ली आग: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

08 Dec, 19 : 12:48 PM

पीएम मोदी ने किया मृतकों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली आग की घटना में अपनी जान गंवाने वालों मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार का ऐलान। 

08 Dec, 19 : 12:41 PM

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली आग की घटना: 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घायलों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।'

08 Dec, 19 : 12:39 PM

बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज, फरार

दिल्ली आग की घटना: बिल्डिंग के मालिक को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत केस रजिस्टर किया गया है। दिल्ली पुलिस डीसीपी नॉर्थ मोनिका भारद्वाज ने कहा, 'बिल्डिंग मालिक रेहान, जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया गया है, वह अभी फरार है।' 

08 Dec, 19 : 12:09 PM

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एएस रंधावा ने कहा, 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों को एलएनजेपी और लेडी हार्डिंज अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया लगता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। वहां रखे हुए प्लास्टिक चीजों की वजह से बहुत ज्यादा धुआं हुआ। इस मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है, फॉरेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेगी।

08 Dec, 19 : 11:37 AM

मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1लाख रुपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार-केजरीवाल

08 Dec, 19 : 11:26 AM

घटनास्थल पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

08 Dec, 19 : 11:25 AM

पार्टी की तरफ से पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी-मनोज तिवारी

08 Dec, 19 : 11:01 AM

लोक नायक हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर किशोर सिंह ने कहा, घायलों की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। 34 लोगों को अस्पताल लाने पर ही मौत हो गई थी।'

08 Dec, 19 : 10:46 AM

NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम पहुंची घटनास्थल पर। इस आग की घटना में 43 लोगों की हो चुकी है मौत। 

08 Dec, 19 : 10:33 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना को बेहद भयानक बताया। उन्होंने कहा, आग की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, आग में झुलसे लोगों के तेजी से ठीक होने की कामना करता हूं।

08 Dec, 19 : 10:24 AM

दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में लगी आग के बाद 43 लोगों की मौत

08 Dec, 19 : 10:05 AM

दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने कहा, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

08 Dec, 19 : 10:01 AM

आग लगने की खबर मिली है। बचाव कार्य जारी है और दमकलकर्मी लोगों को बचाने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना पर कहा। 

08 Dec, 19 : 10:01 AM

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है'

08 Dec, 19 : 09:58 AM

50 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने रानी झांसी रोड घटना पर कहा, 'अब तक हमने 50 से ज्यादा लोगों को बचाया है, जिनमें से ज्यादातर धुएं से प्रभावित हैं।' 

उन्होंने बताया कि मकान में फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है। 

08 Dec, 19 : 09:58 AM

ये आग रविवार सुबह करीब 5 बजे सेंट्रल दिल्ली के पास स्थित एक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में लगी। इस भीषण अग्निकांड में मारे गए ज्यादातर लोग मजदूर थे, जो घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर सो रहे थे। 

08 Dec, 19 : 09:57 AM

दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 35 लोगों की मौत की खबर है-ANI 

Web Title: Fire in Delhi Anaj Mandi on Rani Jhansi Road, several dead, Live Updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली