लाइव न्यूज़ :

रायपुर में कार में लगी आग, एक बालक की मौत

By भाषा | Updated: October 25, 2021 12:53 IST

Open in App

रायपुर, 25 अक्टूबर रायपुर में एक कार गाय से टकराने के बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी और उसमें आग लग गई। इस घटना में 15 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवंति​ विहार के करीब एक कार सोमवार तड़के गाय से टकराने के बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में कार में आग लग गई तथा कार सवार बालक राहुल निषाद की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद गाय की भी मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और कार सवारों को बाहर निकाला। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से कार सवार तीनों को शहर के डॉक्टर भीम राव अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक बालक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल दो लोगों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार पूरी तरह से जल गई है। कार में आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया