लाइव न्यूज़ :

नोएडा के एक गांव में लगी आग : दो बच्चों की मौत, 150 झोपड़ियां खाक

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:32 IST

Open in App

नोएडा/लखनऊ, 11 अप्रैल उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में रविवार को भीषण आग लगने की एक घटना में दो बच्चों की जल कर मौत हो गई तथा 150 झोपड़ियां राख हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आग अपराह्न करीब 1:00 बजे फेज तीन थाना क्षेत्र स्थित बहलोलपुर गांव के निकट जेजे क्लस्टर में लगी।

पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) हरिश्चंद्र ने बताया कि करीब एक दर्जन दमकल वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

उन्होंने बताया इस घटना में दो बच्चों के जले हुए शव बरामद किए गए हैं। घटना में करीब 150 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

योगी ने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं।

नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

नोएडा के मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शहर के ईकोटेक- वन थाना क्षेत्र में स्थित एक प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक कंपनी में रविवार शाम को भयंकर आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

सीएफओ ने बताया कि कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला गया है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू