उज्जैन के एक निजी अस्पताल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: April 4, 2021 18:18 IST2021-04-04T18:18:31+5:302021-04-04T18:18:31+5:30

Fire in a private hospital in Ujjain, no casualties | उज्जैन के एक निजी अस्पताल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

उज्जैन के एक निजी अस्पताल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

उज्जैन (मध्य प्रदेश), चार अप्रैल उज्जैन में रविवार को एक निजी अस्पताल में आग लग गई। वहां भर्ती मरीजों को तुरंत अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर के पाटीदार अस्पताल में रविवार दोपहर को आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि आग पर बाद में काबू पा लिया गया है और घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग के धुएं के कारण कारण मरीजों को बेचैनी महसूस हुई और उन्हें निकट के अन्य अस्पतालों में भेजा गया। जबकि दो गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों के आईसीयू में स्थानांतरित किया गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल मालूम नहीं हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fire in a private hospital in Ujjain, no casualties

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे