लाइव न्यूज़ :

राजकोट के एक अस्पताल में लगी आग, कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 27, 2020 13:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 नवम्बर गुजरात के राजकोट शहर में बृहस्पतिवार देर रात निर्दिष्ट कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से पांच मरीजों की मौत हो गई।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित जिन 26 अन्य मरीजों का इलाज चल रहा था, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। इन सभी को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग के अधिकारी जे. बी. थेवा ने बताया कि आनंद बंगलो चौक स्थित चार मंजिला उदय शिवानंद अस्पताल में पहली मंजिल पर बने आईसीयू में बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे आग लगी। यहां कुल 31 मरीज भर्ती थे।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घटना पर दुख प्रकट किया और इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा भी की है।

राजकोट के पुलिस आयुक्त मनोज अग्रवाल ने कहा, ‘‘ आग लगने से आईसीयू में भर्ती 11 मरीजों में से पांच मरीजों की जान चली गई। आग के बाकी मंजिलों पर फैलने से पहले उस पर काबू पा लिया गया। ’’

राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल ने कहा, ‘‘ आईसीयू वार्ड में देर रात करीब साढ़े 12 बजे आग लगी और दमकल विभाग ने करीब आधे घंटे में ही इस पर काबू पा लिया। कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो ने उस समय दम तोड़ दिया जब उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था।’’

पटेल ने कहा, ‘‘ हादसे में कोई और घायल नहीं हुआ है। बाकी 26 मरीजों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि आग एक वेंटिलेटर में शॉट-सर्किट की वजह से लगी। निजी अस्पताल के पास एनओसी थी। साथ ही सभी अग्निशमन उपकरण अस्पताल में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए. के. राकेश मामले की जांच करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए मरीजों के नाम राम सिंह, नितिन बडानी, रसिका अग्रावत, संजय राठौड़ और केशु अकबरी हैं।

गौरतलब है कि अगस्त में अहमदाबाद के एक चार मंजिला निजी अस्पताल की सबसे ऊपर की मंजिल पर आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए