लाइव न्यूज़ :

पुणे में सरकारी अस्पताल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: April 26, 2021 12:49 IST

Open in App

पुणे, 26 अप्रैल महाराष्ट्र के पुणे में एक सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में सोमवार की सुबह मामूली आग लग गयी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब पौने 11 बजे दमकल विभाग को फोन पर महाराष्ट्र में पुणे के कमला नेहरू अस्पताल के भूतल में स्थित पार्किंग क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि पार्किंग क्षेत्र में सलाइन की कुछ खाली बोतलें, प्लास्टिक के ड्रम, झाड़ू और अन्य बेकार वस्तुएं रखी थीं जो आग में जलकर खाक हो गयीं।

उन्होंने बताया, ‘‘फोन पर घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी को घटनास्थल भेजा गया और आग को बुझा लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

कमला नेहरू अस्पताल गैर कोविड अस्पताल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र