लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चार मंजिला इमारत में लगी आग

By भाषा | Updated: October 25, 2021 10:11 IST

Open in App

रायपुर, 25 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चार मंजिला इमारत में आग लग गई। अभी तक तीन लोगों को सुरक्षित इमारत से निकाला गया है।

दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चार मंजिला इमारत में रविवार रात करीब ढाई बजे आग लगी। इमारत के निचले हिस्से में कपड़े की एक दुकान और ऊपरी तीन मंजिल पर होटल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल और दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इमारत में कितने लोग फंसे हैं, इसकी अभी तक पुष्ट जानकारी नहीं मिली पाई है। हालांकि, अभी तक तीन लोगों को वहां से निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है, उसे बुझाने की कोशिश जारी है। एहतियाती तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के उचित कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। जांच के बाद ही इस संबंध में सही जानकारी मिल पाएगी। घटना में अभी तक किसी के मारे जाने की जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल