लाइव न्यूज़ :

किसानों के प्रदर्शन स्थल सिंघू बॉर्डर पर आग लगी, तंबुओं को नुकसान

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:21 IST

Open in App

चंडीगढ़/नयी दिल्ली, 24 जुलाई दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शनिवार को आग लगने से तंबुओं को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस घटना के में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। केंद्र के तीन विवादस्पद कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि आग से दो तंबुओं को नुकसान पहुंचा है।

किसान संगठन ने इसके साथ ही कहा कि इससे किसानों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। इस बीच, जम्हूरी किसान सभा के महासचिव कुलवंत सिंह ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन सामान को नुकसान पहुंचा है।

प्रदर्शनकारी सुखबिंदर सिंह ने आशंका जताई है कि इस घटना को किसी ने जानबूझकर अंजाम दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘बारिश शाम करीब पांच बजे बंद हुई और पहले तंबू में आग लगने की घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। इसके बाद करीब 100 मीटर की दूरी पर दसूरे तंबू में भी आग लग गई। हमें आशंका है कि कोई यहां आया था और उसी ने यह सबकुछ किया।’’

गौरतलब है कि केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को रद्द करने और कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी देने की मांग को लेकर किसान पिछले साल नवंबर से ही दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।

हालांकि, सरकार का कहना है कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत होने के बावजूद गतिरोध बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू