लाइव न्यूज़ :

वैष्णों देवी गुफा परिसर में लगी आग, यात्रा में कोई अवरोध नहीं

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:54 IST

Open in App

जम्मू, आठ जून जम्मू कश्मीर के रियासी जिले स्थित वैष्णों देवी गुफा परिसर में मंगलवार को आग लग गयी जिससे एक नकदी काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया । हालांकि, इस आग से माता के मंदिर की गुफा तक जाने वाली 'यात्रा' में कोई अवरोध पैदा नहीं हुआ । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि आग के इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । उन्होंने बताया कि माता के 'भवन' के बगल के ढांचे में यह आग लगी ।

माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के एक ​अधिकारी ने बताया, ''शाम करीब चार बजे भवन में आग लगने की यह घटना हुयी । दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया और चार बजकर 25 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया ।''

उन्होंने बताया कि आग की इस घटना से यात्रा में कोई बाधा नहीं पहुंची और धीरे धीरे जारी रही ।

उधमपुर के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इस घटना के बारे में रियासी के उपायुक्त से बातचीत की है ।

सिंह ने ट्वीट किया, ''रियासी के उपायुक्त चरनदीप सिंह से अभी अभी बातचीत की, और कुछ समय पहले वैष्णों देवी गुफा में लगी आग के बारे में जानकारी ली । शुक्र है, सब कुछ नियंत्रण में है । किसी भी बड़ी हानि की सूचना नहीं है । हालांकि अगले कुछ घंटों तक स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है ।

इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग पर शाम पांच बजे तक काबू पा लिया गया था ।

घटनास्थल से आये वीडियो में इमारत से घना धुंआ निकलता दिखाई दे रहा था, क्योंकि दमकल गाड़ियां आग की लपटों को बुझाने के काम में जुटी थीं ।

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा आग के बारे में जानकारी दिए जाने के बाद मंदिर का अग्नि शमन दस्ते ने फौरन आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

अधिकारियों ने बताया कि आग से कुछ नकदी एवं रिकॉर्ड जल कर नष्ट हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल