लाइव न्यूज़ :

वाटकरा शहर में तालुका कार्यालय में लगी आग, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: December 17, 2021 13:43 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 17 दिसंबर केरल के वाटकरा शहर में तालुका कार्यालय में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सरकार ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नादपुरम, वाटकरा और पेराम्बरा से दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन उसे पूरी तरह बुझाने के प्रयास अब भी जारी हैं। कार्यालय में कई फाइलें और रिकॉर्ड पड़े थे, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पुरानी इमारत की छत भी आग में गिर गई। छत की हाल ही में मरम्मत कराई गई थी।

राजस्व मंत्री पी रंजन ने पत्रकारों को बताया कि ‘‘बाहरी तत्वों के शामिल होने’’ सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ घटना की प्राथमिक रिपोर्ट मिलते ही विस्तृत जांच करने के आदेश दिए गए हैं। बाहरी तत्वों के शामिल होने सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जाएगी। ’’

जिला पुलिस प्रमुख श्रीनिवास ए. ने भी बाहरी तत्वों के शामिल होने की संभावना को खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभी ना इसे स्वीकार कर रहा हूं और ना इससे इनकार। वाटकरा डीवायएसपी के नेतृत्व में एक विशेष दल मामले की जांच करेगा।’’

अधिकारी ने बताया कि विशेष शाखा को इस संबंध में कलेक्टर द्वारा मांगी गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार करने का काम सौंपा गया है और जल्द ही वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केवल पुराने रिकॉर्ड तथा फाइलें आग में खाक हुए हैं, क्योंकि 2019 के बाद से भी दस्तावेजों को ‘ई-फाइल’ के रूप में संरक्षित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट