लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दुकान में आग लगी, सात लोग झुलसे

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर उत्तरी पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शुक्रवार को गैस स्टोव मरम्मत की एक दुकान में आग लग गई। इस घटना में दमकल विभाग के पांच कर्मी और दो अन्य व्यक्ति झुलस गए।

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग लगी।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के पांच झुलसे कर्मियों में सुहेल, फिरोज, सुरेश, राकेश और महावीर शामिल हैं। सुहेल की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि जाफराबाद में दुकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को रात करीब सवा आठ बजे मिली।

पुलिस के मुताबिक आग एक गैस चूल्हा मरम्मत दुकान में लगी और इसने बगल के किराने की दुकान और मोबाइल स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल वाहनों को लगाया गया था।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू