लाइव न्यूज़ :

नोएडा की फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: June 11, 2021 10:45 IST

Open in App

नोएडा, 11 जून नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री परिसर में खड़ी कुछ गाड़ियां भी खाक हो गयी। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 2 में स्थित एक फैक्ट्री में सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन फैक्ट्री परिसर में खड़ी कुछ कार तथा अन्य गाड़ियां खाक हो गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारणों तथा नुकसान का पुलिस पता लगा रही है।

उन्होंने बताया कि फैक्ट्री की इमारत का एक बड़ा हिस्सा शीशे का होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएफओ ने बताया कि आग सर्वर रूम में लगी थी। उन्होंने बताया कि इमारत में कुछ कार्यालय भी हैं, उनको भी आग से नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब