मुंबई के पुलिस थाने में लगी आग, बुरी तरह से जला पुलिसकर्मी, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख
By अनिल शर्मा | Updated: December 13, 2022 08:33 IST2022-12-13T08:31:30+5:302022-12-13T08:33:06+5:30
आग से कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख व दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान एएसआई अरविंद जनधरन खोट घायल हो गए। उन्हें सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई के पुलिस थाने में लगी आग, बुरी तरह से जला पुलिसकर्मी, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख
मुंबई: मुंबई में एक पुलिस स्टेशन के स्टोर रूम में सोमवार को आग लग गई। मुंबई अग्निशमन सेवा ने कहा कि आग बांद्रा (ई) इलाके में खेरवाड़ी पुलिस थाने में लगी, जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग से कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख व दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान एएसआई अरविंद जनधरन खोट घायल हो गए। उन्हें सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सायन अस्पताल के आरएमओ डॉ. मयंक त्रिपाठी के मुताबिक एएसआई अरविंद (56) 95 प्रतिशत झुलस गए हैं। उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।