लाइव न्यूज़ :

नोएडाः मेट्रो हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मरीजों को निकाला जा रहा बाहर

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2019 13:07 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 12 के मेट्रो हॉस्पिटल में गुरुवार (7 फरवरी) को भीषण आग लग गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में मौजूद मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, जिससे आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 12 के मेट्रो हॉस्पिटल में गुरुवार (7 फरवरी) को भीषण आग लग गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना दमकल कर्मियों की दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़िया घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह से अस्पताल में अफरा-तरफरी मच गई और आनन-फानन में वहां मौजूद मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई हैं, जिससे आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में आग तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी है। वहीं, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए अस्पताल के बाहर लगे शीशे यानि कांच को तोड़ा है ताकि अंदर भरा हुआ धुआं बाहर आ सके। वहीं, खबर लिखे जाने तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही आग लगने के कारणों का पता चल सका है।  

टॅग्स :भीषण आगनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे