लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन खरीदारी मंच ‘बिग बास्केट’ के गोदाम में लगी आग

By भाषा | Updated: September 13, 2021 12:06 IST

Open in App

पुणे, 13 सितंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में ऑनलाइन खरीदारी मंच ‘बिग बास्केट’ के एक गोदाम में आग लग गई जिससे माल जल कर नष्ट हो गया। अग्निशमन अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि पुणे शहर के बाहरी इलाके बौधन में स्थित गोदाम में रविवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि ढाई घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारी ने कहा, “कोल्ड स्टोरेज में रखा सामान, अन्य चीजें और कुछ वाहन जल गए।” उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे