Delhi Fire: दिल्ली पुलिस के मालखान में लगी भीषण आग, 400 से ज्यादा वाहन खाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 11:22 IST2025-04-04T11:20:49+5:302025-04-04T11:22:28+5:30

Delhi Fire: आग बुझाने में तीन घंटे से अधिक समय लगा।

Fire breaks out in Delhi Police storehouse in Nehru Place over 400 vehicles burnt to ashes | Delhi Fire: दिल्ली पुलिस के मालखान में लगी भीषण आग, 400 से ज्यादा वाहन खाक

Delhi Fire: दिल्ली पुलिस के मालखान में लगी भीषण आग, 400 से ज्यादा वाहन खाक

Delhi Fire:दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने से यातायात पुलिस द्वारा जब्त किए गए 400 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को अपराह्न करीब दो बजे नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में आग लगने की सूचना मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूर से धुएं का घना गुबार दिखाई दे रहा था और आग ने तेजी से वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरू में दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने कहा था कि मालखाने में खुले क्षेत्र में रखे दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों सहित लगभग 50 वाहनों में आग लगी है।

आग बुझाने में तीन घंटे से अधिक समय लगा। दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि आग में 400 से अधिक वाहन जल गए। बयान में कहा गया, ‘‘घटना के समय 2,667 जब्त वाहन यार्ड में खड़े थे। करीब 400 वाहन जलकर खाक हो गए। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है।’’ 

Web Title: Fire breaks out in Delhi Police storehouse in Nehru Place over 400 vehicles burnt to ashes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे