लाइव न्यूज़ :

एम्स के एक कक्ष में लगी आग

By भाषा | Updated: June 28, 2021 10:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आपातकालीन विभाग के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) से सटे एक कमरे में सोमवार सुबह आग लग गई।

दिल्ली दमकल सेवा ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आपातकालीन विभाग के ओटी में आग लगने की सूचना तड़के पांच बजकर चार मिनट पर मिली और दमकल की सात गाड़ियों को एम्स भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग पर बहुत जल्दी काबू पा लिया गया। आग ओटी से सटे भंडार कक्ष में लगी।

पुलिस के अनुसार, हौज खास पुलिस थाने को आग लगने के बारे में सुबह करीब सवा पांच बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से फोन पर जानकारी मिली और एम्स पहुंचने पर घटनास्थल से चिंगारियां और धुआं उठता देखा गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘वहां मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।’’

उन्होंने बताया कि स्थिति अब सामान्य और नियंत्रण में है तथा कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में भी मामूली रूप से आग लग गई। गर्ग ने बताया कि अस्पताल में जलपान इलाके के निकट आग लगने के बारे में सुबह सात बजकर 58 मिनट पर सूचना मिली। घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि आग एक भूमिगत केबल में लगी। इसे जल्द ही काबू कर लिया गया और इस दौरान हताहत नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल