लाइव न्यूज़ :

ठाणे के एक आवासीय परिसर में पार्किंग क्षेत्र में लगी आग, आठ वाहन जलकर खाक

By भाषा | Updated: September 13, 2021 14:43 IST

Open in App

ठाणे, 13 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार को एक आवासीय परिसर के पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से आठ वाहन जल कर खाक हो गए। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंध प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि पोखरन रोड संख्या-2 पर स्थित इस आवासीय परिसर में हुई घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। तड़के करीब चार बजकर 30 मिनट पर एक वाहन में आग लगी जो वहां खड़े अन्य वाहनों तक भी फैल गई। चार कार और चार दुपहिया वाहन जलकर खाक हो गए।

उन्होंने बताया कि यह संदेश मिलने के बाद स्थानीय अग्निशमन कर्मी और आरडीएमसी की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे में आग को बुझाया। आग लगने के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह