लाइव न्यूज़ :

नोएडा के एक विद्यालय में आग लगी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 15:18 IST

Open in App

नोएडा(उप्र) सात जुलाई) नोएडा में सेक्टर 49 थानाक्षेत्र के सेक्टर 50 स्थित एक स्कूल में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई और वहां फंसे 4 लोगों को जेसीबी की मदद से दमकल विभाग के लोगों ने बाहर निकाला। उनमें एक की हालत नाजुक है।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 50 में स्थित रवीश नोडी पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर बुधवार को आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सीएफओ ने बताया कि उक्त बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर एक कार्यालय भी है, जिसमें काम कर रहे चार लोग आग की वजह से फंस गए थे । उन्होंने बताया कि उन दमकल विभाग ने जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला। वे अरविंद, सुषमा, राहुल एव सिक्योरिटी गार्ड विनोद हैं।

सिंह के अनुसार विनोद स्कूल के लिफ्ट में फंस गया था जिसकी वजह से वह मूर्छित हो गया था । उनके मुताबिक उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग के चलते स्कूल की बिल्डिंग बुरी तरह से जल गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां