लाइव न्यूज़ :

नोएडा के पैरामाउंट फ्लोरेंस सोसाइटी में एक फ्लैट में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: November 22, 2021 00:16 IST

Open in App

नोएडा, 21 नवंबर नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पैरामाउंट फ्लोरेंस सोसाइटी के एक फ्लैट में रविवार को आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने फ्लैट के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोसाइटी के टावर नंबर-16 की 7वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में मनोज अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ किराये पर रहते हैं। रविवार को उनके फ्लैट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे फ्लैट में फैल गई। इसके बाद मनोज पत्नी और दोनों बेटियों को लेकर बालकनी में आ गए।

उन्होंने बताया कि सोसाइटी के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब 40 मिनट के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तथा फ्लैट में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह