मुंबई में 61 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग

By भाषा | Updated: October 22, 2021 13:23 IST2021-10-22T13:23:08+5:302021-10-22T13:23:08+5:30

Fire breaks out in a 61-storey residential building in Mumbai | मुंबई में 61 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग

मुंबई में 61 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग

मुंबई, 22 अक्टूबर मुंबई में शुक्रवार को 61 मंजिला एक इमारत में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि करी रोड पर स्थित ‘वन अविघ्ना पार्क’ इमारत की 19वीं मंजिल पर दोपहर से कुछ देर पहले आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । तलाश और बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि 12 दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fire breaks out in a 61-storey residential building in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे