लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में विद्युत संयंत्र में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:21 IST

Open in App

नागपुर, आठ दिसंबर महाराष्ट्र में नागपुर के पास स्थित खापरखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) में बुधवार दोपहर को भीषण आग लग गई, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है, लेकिन किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। इसका संचालन एक सरकारी कंपनी करती है।

केटीपीएस के मुख्य अभियंता राजू घुगे ने बताया कि आग में कोयले की आपूर्ति करने वाला कन्वेयर बेल्ट क्षतिग्रस्त हो गया जिससे महाराष्ट्र राज्य ऊर्जा उत्पादन कंपनी लिमिटिड (महाजेनको) को 210 मेगावॉट क्षमता वाले चार बिजली उत्पादन संयंत्रों को बंद करना पड़ा।

अधिकारी ने कहा कि आग दोपहर तीन बजकर करीब 25 मिनट पर कन्वेयर बेल्ट में लगी। उन्होंने बताया कि भीषण आग की वजह से कन्वेयर बेल्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और परिसर में धुआं छा गया।

घुगे ने बताया कि संयंत्र में काम कर रहे कर्मी तेज़ी से वहां से निकले और अधिकारियों ने दमकल विभाग को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि कराडी थर्मल पॉवर स्टेशन और अन्य स्थानों से दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दमकल कर्मियों ने एक घंटे के अंदर ही आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में कई हताहत नहीं हुआ है और आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा