लाइव न्यूज़ :

मुंबई: चेंबूर में भारत पेट्रोलियम की रिफाइनरी में विस्फोट के बाद लगी आग, 45 जख्मी

By भारती द्विवेदी | Updated: August 9, 2018 05:40 IST

स्थानीय लोगों ने धमाके के बारे में बताया कि रिफाइनरी में हुए धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि 500 मीटर दूर तक इसका असर देखने को मिला। हमारे घरों की खिड़कियां हिल गईं।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: मुंबई के चेंबूर में भारत पेट्रोलियम (BPCL) की एक रिफाइनरी के हाइड्रोक्रैकर प्लांट में बने कंप्रेसर शेड में विस्फोट होने की वजह से भीषण आग लग गई है। विस्फोट से लगी आग में लगभग 45 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी मुंबई के चेंबूर इलाके की मेहुल सड़क स्थित संयंत्र में ये हादसा बुधवार दोपहर को लगभग दोपहर पौने तीन बजे हुआ है। घायलों को इलाज के लिए बीपीसीएल के प्राथमिक उपचार केंद्र में में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद 22 लोगों को घर भेज दिया गया। जबकि 21 घायलों को चेंबूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां और दो फोम टैंडर और दो जम्बो टैंकरों को लगाया गया है। दमकल विभाग के अलावा रिफाइनरी की अपनी अग्निशमन टीम, एचपीसीएल, भाभा नाभिकिय अनुसंधान केंद्र, आरसीएफ और मजगांव डॉक के दमकल कर्मी भी घटनास्थल पर आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे। वहीं स्थानीय लोगों ने धमाके के बारे में बताया कि रिफाइनरी में हुए धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि 500 मीटर दूर तक इसका असर देखने को मिला। हमारे घरों की खिड़कियां हिल गईं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मुंबईभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं