दिल्लीः आजाद मार्केट के बाद आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी आग, अभियान के दौरान फटा सिलेंडर, 14 घायल
By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2022 09:41 IST2022-04-09T09:36:20+5:302022-04-09T09:41:10+5:30
आज सुबह आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन अभियान के दौरान सिलेंडर विस्फोट में कुल 9 लोग घायल हो गए, जिसमें 6 अग्निशामक और एक नागरिक घायल हो गए।

दिल्लीः आजाद मार्केट के बाद आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी आग, अभियान के दौरान फटा सिलेंडर, 14 घायल
दिल्लीःदिल्ली में शनिवार सुबह दो जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। पहली घटना आजाद मार्केट और दूसरी आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में घटित हुई। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही जगहों पर अभियान के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिसमें 14 लोगों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी शनिवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर 12 दमकल की गाड़ियों को अभियान में लगाया गया। इसी दौरान सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें 9 लोग घायल हो गए। इसमें 6 अग्निशामक और एक नागरिक शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अग्निशमन अभियान में घायल हुए दमकल के 6 कर्मियों की बीएल कपूर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
A total of 9 people incl 6 firefighters & a civilian were injured in cylinder blast during the firefighting operation in Anand Parvat Industrial Area today morning. All injured are in stable condition. 12 fire tenders were pressed into action to douse the fire: Delhi Fire Service pic.twitter.com/aZLLxvNTYB
— ANI (@ANI) April 9, 2022
इसके अलावा सुबह दिल्ली के आजाद बाजार में 5 इमारतों में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग के कारण एक इमारत ढह गई है। बचाव अभियान के दौरान ही यहां भी सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिसमें 5 दमकल कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 20 गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया और सुबह साढ़े सात बजे के करीब आग पर काबू पा लिया गया।