लाइव न्यूज़ :

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के एक शोरूम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त दक्षिणपूर्वी दिल्ली के नेहरू प्लेस में बृहस्पतिवार को एक बहुमंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित शोरूम के भीतर आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शाम पांच बजकर 24 मिनट के करीब आग लगने के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल के छह वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार शाम करीब पांच बजकर 30 मिनट पर नेहरू प्लेस की इमारत संख्या 51-52, गेडोर हाउस की पहली मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आग कपड़े की दुकान सह कार्यालय में लगी थी, जिस पर दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निकट की दुकान और इमारत की ऊपरी मंजिल को ख़ाली करा लिया गया था। आग बिजली के एक बोर्ड में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां